Last modified on 1 मई 2010, at 10:56

सात हवाएँ / ऊलाव हाउगे

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:56, 1 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=ऊलाव हाउगे |संग्रह= }} Category:नॉर्वेजियाई भाषा <Po…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ऊलाव हाउगे  » सात हवाएँ

सात हवाओं ने, सात हवाओं ने
गुनगुनाया और गाया।
सात हवाओं को, सात हवाओं को
आकाश बहुत छोटा लगा।

सात हवाएँ, सात हवाएँ
टकराती झंझावातों में।
एक वहशी हलचल थी वहाँ
और मृत पत्ते घूम रहे थे भँवरों में

सात हवाएँ, सात हवाएँ
चलती रहीं अपनी-अपनी राह।
और सभी हवाएँ
आज सोई हुई हैं।


अंग्रेज़ी से अनुवाद : रुस्तम सिंह