Last modified on 2 मई 2010, at 10:25

हमारे बच्चे / परमेन्द्र सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:25, 2 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परमेन्द्र सिंह |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> हमारे बच्चे भ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हमारे बच्चे भी चलते हैं ठुमक-ठुमक
उनकी भी पैंजनियाँ मधुर बजती हैं

हमारे बच्चे भी चुराकर करते हैं तिलगुड़ी
हमारे बच्चे भी तोड़ते हैं खिलौने, सलेट, धनुष

मगर हमारे बच्चों की लीलाएँ देखकर
कवि उपमाएँ नहीं गढ़ते
देवता पुष्पवर्षा नहीं करते।