Last modified on 3 मई 2010, at 12:50

मैं तथा मैं (अधूरी तथा कुछ पूरी कविताएँ) - 12 / नवीन सागर

Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:50, 3 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवीन सागर |संग्रह=नींद से लम्‍बी रात / नवीन सागर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उड़ा पक्षी
उड़ान से टकराता
गिरा अपनी परछाईयों में जहॉं
वहॉं से आवाज की तरह निकला मैं!

रात भर नींद
एक पेड़ सी दिखती रही दूर
मैं उसकी तरु जाता रहा
अकेला.

जिंदगी अपने भीतर से
बे आवाज निकली
उसी में लौटती हुई.