Last modified on 6 जून 2010, at 13:25

ए लड़की / मुकेश मानस

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:25, 6 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह=पतंग और चरखड़ी / मुकेश मानस }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऐ लड़की

ऐ लड़की, ओ लड़की, सुन लड़की

तू ये भी कर
तू वो भी कर
तू ऐसे भी कर
तू वैसे भी कर

ऐ लड़की, ओ लड़की, सुन लड़की

तू ये भी खेल
तू वो भी खेल
तू ऐसे भी हंस
तू वैसे भी हंस

ऐ लड़की, ओ लड़की, सुन लड़की

तू ये भी बोल
तू वो भी बोल
तू यूं मत सह
तू चुप मत रह

रचनाकाल:1996