Last modified on 6 जून 2010, at 15:05

चुनावी पैरोड़ी / मुकेश मानस

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:05, 6 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह=पतंग और चरखड़ी / मुकेश मानस }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चुनावी पैरोड़ी

आएंगे वो आएंगे
वोट मांगने आएंगे

वोट मांगने की खातिर
अपनी शक्ल दिखाएंगे

हाथ तोड़ते रहते हैं जो
हाथ जोड़ते आएंगे

गुंडे, चोर, उचक्के सारे
शक्ल बदलकर आएंगे

मंत्री बनते ही जनमत को
असली रूप दिखाएंगे

रचनाकाल:1997