Last modified on 6 जून 2010, at 16:05

नेताराम / मुकेश मानस

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:05, 6 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

खद्दर में छुप जाएगा
खूब हमारा नेताराम

जनता को भरमाएगा
खूब हमारा नेताराम

बार-बार कुर्सी पाएगा
खूब हमारा नेताराम

जनमत को झुठलाएगा
खूब हमारा नेताराम

रचनाकाल:1994