Last modified on 6 जून 2010, at 16:32

नज़रिया / मुकेश मानस

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:32, 6 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कुछ लोगों की जिन्दगी
बड़ी मुश्किल होती है

कुछ लोग जिन्दगी को
मुश्किल बना लेते हैं

कुछ लोग मुश्किलों का
हल खोज लाते हैं
मुश्किल भरी जिन्दगी को
बेहतर बनाते हैं

रचनाकाल:1997