Last modified on 29 जून 2010, at 14:16

जाल / रेणु हुसैन

Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:16, 29 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेणु हुसैन |संग्रह=पानी-प्यार / रेणु हुसैन }} {{KKCatKav…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


छत पर टांग दिया है अम्बर
दिवारों पर रंग नया
तस्वीरें कुछ सुंदर-सुंदर
खिड़की पर मनभावन पर्दा

फ़र्श चमाचम शीशे जैसा
सेज सजाई प्यार-सी कोमल
फूलदान में ताजे फूल
खूब सजाया कमरा अपना

फिर भी मन के इक कोने में
कोई मकड़ी बना रही है
अपना जाल