Last modified on 3 जुलाई 2010, at 16:06

शब्द-दो / राजेश व्यास

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:06, 3 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>नाप लेते हैं शब्द अरबों-खरबों मिलों की दूरियां पाट देते हैं मन …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नाप लेते हैं
शब्द
अरबों-खरबों
मिलों की दूरियां
पाट देते हैं
मन की
गहरी खुदी खाइयां।
औचक
भौचक करते
सप्रयास न बन सकने वाला
बना देते हैं
जब वे कोई वाक्यांश
अहसास कराने लगते हैं वे
बूझ ली हो जैसे उन्होंने
मन के भीतर की
अनसूलझी
हजारों-हजार पहेलियां।
शब्द सेतु है
जीवन का।