Last modified on 22 जुलाई 2010, at 20:23

शरारत / गुलज़ार

Abha Khetarpal (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:23, 22 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKRachna |रचनाकार=गुलज़ार |संग्रह = पुखराज / गुलज़ार }} <poem> आओ तुमको उठा लू…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आओ तुमको उठा लूँ कंधों पर
तुम उचककर शारीर होठों से चूम लेना
चूम लेना ये चाँद का माथा

आज की रात देखा ना तुमने
कैसे झुक-झुकके कोहनियों के बल
चाँद इतना करीब आया है