Last modified on 29 जुलाई 2010, at 21:09

गर दिल में जज़्बात नहीं / मनोज मनु

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:09, 29 जुलाई 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गर दिल में जज़्बात नहीं
तो फिर कोई बात नहीं
 
यूँ शतरंजी चाल न चल
प्यार में शह और मात नहीं
 
प्यार के बदले प्यार मिले
हक़ चाहा ख़ैरात नहीं
 
हमको छूकर मत देखो
सूरज हैं ज़र्रात नहीं
 
वो वापस आयेगा ही
वो भी पत्थर ज़ात नहीं