Last modified on 15 अगस्त 2010, at 16:37

रूठ जाएँ तो क्या तमाशा हो / अब्दुल मजीम ‘महश्‍र’

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:37, 15 अगस्त 2010 का अवतरण ()

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रूठ जाएँ तो क्या तमाशा हो
हम मनाएँ तो क्या तमाशा हो

काश वायदा यही जो हम करके
भूल जाएँ तो क्या तमाशा हो

तन पे पहने लिबास काग़ज़ सा
वह नहाएँ तो क्या तमाशा हो

चुपके चोरी की ये मुलाकातें
रंग लाएँ तो क्या तमाशा हो

अपने वादा पे वस्ल में ‘महशर’
वो न आएँ तो क्या तमाशा हो