Last modified on 15 अगस्त 2010, at 18:21

झूठ माहात्म्य / काका हाथरसी

D K Raghu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:21, 15 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: झूठ बराबर तप नहीं, साँच बराबर पाप जाके हिरदे साँच है, बैठा-बैठा टा…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झूठ बराबर तप नहीं, साँच बराबर पाप

जाके हिरदे साँच है, बैठा-बैठा टाप

बैठा-बैठा टाप, देख लो लाला झूठा

'सत्यमेव जयते' को दिखला रहा अँगूठा

कहँ ‘काका ' कवि, इसके सिवा उपाय न दूजा

जैसा पाओ पात्र, करो वैसी ही पूजा