Last modified on 22 मई 2007, at 22:07

दूब / शमशेर बहादुर सिंह

Hemendrakumarrai (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 22:07, 22 मई 2007 का अवतरण (New page: रचनाकारः शमशेर बहादुर सिंह Category:कविताएँ Category:शमशेर बहादुर सिंह ~*~*~*~*~*~*~*...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकारः शमशेर बहादुर सिंह

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

मोटी, धुली लाॅन की दूब,

       साफ़ मखमल की कालीन।

ठंडी धुली सुनहरी धूप।

हलकी मीठी चा-सा दिन,
मीठी चुस्की-सी बातें,
मुलायम बाहों-सा अपनाव।

पलकों पर हौले-हौले
तुम्हारे फूल से पाँव

       मानो भूलकर पड़ते
हृदय के सपनों पर मेरे!

अकेला हूँ आओ!