Last modified on 4 सितम्बर 2010, at 17:32

मां की आंखों में / ओम पुरोहित ‘कागद’

Ankita (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:32, 4 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम पुरोहित ‘कागद’ |संग्रह=आदमी नहीं है / ओम पुरो…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरी मां की आंखों में
पहले
सपने थे
लेकिन अब
कैद है अनुभव।

मां
जब
अनुभव पाल रही थी
मै
उसके
सपनों में
पल रह था।

अब
मैं
सपनों से बहुत दूर हूं
और
अनुभव मांग रहा हूं
लेकिन
बंद हैं
मां की दोनों आखें
जैसे
रखना चाहती हो उन्हें
संजोकर।