Last modified on 7 सितम्बर 2010, at 17:10

मोहभंग / मंजुला सक्सेना

Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:10, 7 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मंजुला सक्सेना |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> मोहभंग का हर …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मोहभंग का हर अनुभव अच्छा लगता है
मुक्ति का अहसास बहुत अच्छा लगता है
मुझे मृत्यु ने इतना प्यार दिया है
जीवन का अनुभव सपना लगता है
रंग बदलते चेहरे भी अच्छे लगते हैं
सच्चाई का कडुआ पन मीठा लगता है
ज़हर पचाने की क्षमता है मन में
इसीलिये जीवन अमृत लगता है

लेखन काल: २८-४-२००९