Last modified on 29 सितम्बर 2010, at 11:59

मुखौटा / लीलाधर मंडलोई

Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:59, 29 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीलाधर मंडलोई |संग्रह=लिखे में दुक्‍ख / लीलाधर म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


खूंखार जानवरों के बीच
लकड़ी बीनने वाला
सिर के पीछे तरफ
लगा लेता है मुखौटा

मुखौटे को सच मान
जानवर आक्रमण के पहले
सोचते हैं कईं बार

इस तरह बीन ली जाती हैं लकडियां
जीवन इस तरह
एक दिन और बच जाता है