Last modified on 29 सितम्बर 2010, at 13:45

अनुमति पत्र / लीलाधर मंडलोई

Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:45, 29 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीलाधर मंडलोई |संग्रह=लिखे में दुक्‍ख / लीलाधर म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


जब फैलता है दंगा
कुछ ही के पास होते हैं
अनुमति पत्र

बांटते हुए रोटी और कपड़े
वहीं बांटते हैं हथियार

और निकल जाते हैं
उस मोहल्‍ले की तरफ

जहां अभी तक शांति है