Last modified on 29 सितम्बर 2010, at 13:53

चर्मकार / लीलाधर मंडलोई

Pradeep Jilwane (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:53, 29 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीलाधर मंडलोई |संग्रह=लिखे में दुक्‍ख / लीलाधर म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


भेड़ की खाल की
सुगन्‍ध के बारे में
जानता है कर्मकार
मदमस्‍त हो उठता है उसमें

भेड़ का कोट पहनने वाले
उस सुगन्‍ध का पता
खोजते रहते हैं जीवन भर