Last modified on 27 अक्टूबर 2010, at 22:58

यह लड़की / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:58, 27 अक्टूबर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह लड़की
जिसका बाप मर गया है
और माँ ने दूसरा खसम कर लिया है
जमीन की लड़की है
आसमान
इसका बाप है
वायु इसका भाई है
धूप इसकी बहन
और रात इसकी सखी है
इसकी उम्र
अब नदी की उम्र है
पहाड़ काटकर बहना
इसका स्वभाव है

यह लड़की
गरीब की लड़की है
सारे देश की लड़की है
इसका जीवन
देश का जीवन है
इसकी रक्षा
देश की रक्षा है

रचनाकाल: २४-०९-१९६५