Last modified on 29 मई 2007, at 23:05

खड़ी बोली / रघुवीर सहाय

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:05, 29 मई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: रघुवीर सहाय Category:कविताएँ Category:रघुवीर सहाय ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: रघुवीर सहाय

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


भाषा की ऊष्मा से फूटते नहीं है शब्द

भीगी पोटली म्रं अब ।

कविता बनाकर मैं मोड़ कर रख देता रहा हूं

दो दिन में खोल कर पढ़ लेता रहा हूं

आड़े तिरछे अंखुए चिटख़ी दरारों में झांकते मिले हैं ।

आज यह नहीं हुआ

सावधान !

क्या खड़ी बोली में अनजाना शब्द अब

नहीं रहा

जिसको परम्परा देती थी ?


('कुछ पते कुछ चिट्ठियां' नामक कविता-संग्रह से )