Last modified on 21 नवम्बर 2010, at 12:48

दंशित मैं / अनिरुद्ध नीरव

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:48, 21 नवम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध नीरव |संग्रह=उड़ने की मुद्रा में / अनिर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दरपनी ताल को
       मछेरूँ
जाल लिए
अपने ही बिम्ब को
        तरेरूँ

हिरनाते
पलों की कतार
गंधे
कस्तूरिया बयार

किसको
किस कोण से
       अहेरूँ

बीन और
       ज़हरमोहरे
नागलोक में तो
       उतरे नहीं खरे

दंशित मैं
किस तरह
       सँपेरूँ ।