Last modified on 24 नवम्बर 2010, at 18:40

काका / मनीष मिश्र

Firstbot (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:40, 24 नवम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनीष मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> आज वे नही हैं जान…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आज वे नही हैं
जाने कहाँ भटक रहे होंगे।
शायद शब्दों के पड़ोस में
खबरों के तिलस्मी बियाबान में
छपते हुये ताजे अखबार की गर्मी के पास
जाने कहाँ ................
वे खबर-नवीस थे-
सूरज नहीं अखबार तय करते थे उनकी सुबह
ना जीतने की शर्त, ना हारने का मातम
न सपनों की डोर, ना जीवन की छोर।
आज उनकी अनुपस्थिति में
उनके खबरों की हजारों कतरनें
उनकी याद में फडफ़ड़ाती हैं
कई ताज़ा खबरें उनके घर के पास
दिपदिपाती हैं।