Last modified on 17 सितम्बर 2019, at 03:58

जीरू / समृद्धि मनचन्दा

जब सुभद्रा की आँख लगी
उसने देखा
वो कृष्ण की कोख में गर्भस्थ है

अभिमन्यु ने देखा
सारे व्यूह अभेद्य हैं
सारा भेद है कृष्ण

जब अर्जुन ने देखा
सोई सुभद्रा का मुख
वह जान गए
कृष्ण हैं समस्त धर्मयुद्ध

सारे व्यूह कृष्ण हैं
कृष्ण ही व्यास, कृष्ण ही जीरू<ref>वह भील जिसके बाण से कृष्ण की मृत्यु हुई</ref>
अनन्त कृष्ण है !

शब्दार्थ
<references/>