Last modified on 5 दिसम्बर 2011, at 13:19

परछाईं-सा / नंदकिशोर आचार्य

अँधेरे में
परछाईं नहीं होती है
—नहीं होता
उजाला अँधेरे में

उजाले में परछाईं-सा
अँधेरा होता है
               लेकिन
बढ़ते-बढ़ते जिस में
                   ख़ुद
लय हो रहता है वह ।

13 जुलाई 2009