Last modified on 10 अप्रैल 2020, at 18:59

पाषाण पूजा / ओम व्यास

सदियों से
पूजते रहे पाषाण
ईश्वर के भ्रम में
और हो गये पत्थर दिल
हम।
आज भी पत्थरो के लिए
लड़ रहे निरंतर
पत्थरों से हम
और हो गये भाव शून्य मूक जड़वत
भगवान दर्शक बन देख रहा है।
पत्थर दिल दिमागों की
पत्थर के लिए
पत्थर से लड़ाई चलती रहेगी जो सदियों तक
और पूजते रहेंगे
हम
पत्थर के देवता।