Last modified on 14 फ़रवरी 2020, at 23:35

माँ भारती / पद्मजा बाजपेयी

ज्ञान चक्षु खोलो माँ भारती! तम विनाश कर
दो प्रकाश माँ भारती, ज्ञान चक्षु खोलो माँ भारती।

कलुष मिटा दो, द्वेष मिटा दो,
नव जीवन दो भारती, ज्ञान चक्षु खोलो माँ भारती।

नयी चेतना, नयी उमंगे, सरल स्वभाव,
सरस वाणी दो भारती, ज्ञान चक्षु खोलो माँ भारती।

विश्व प्रेम बलिदान क्षमा का, रस बरसा दो भारती।
ज्ञान चक्षु...