Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र जोशी |संग्रह=मौन से बतक...' के साथ नया पन्ना बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=राजेन्द्र जोशी
|संग्रह=मौन से बतकही / राजेन्द्र जोशी
}}
{{KKCatKavita‎}}<poem>आओ बातें करें
पेड़ों से
पत्तों के
मौन से
थोड़ा सहज होकर

कितने सीधे
अनुशासित
अहिंसक
पूरी सृष्टि में
बिना अंहकार से
जन्म-मरण में साथ निभाते
प्राण देते हमें
आओ इनके मौन से
बतियायें!</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
5,484
edits