Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यकुमार पांडेय |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सूर्यकुमार पांडेय
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>भीड़-भड़क्का
धक्कम-धक्का,
क्रिकेट खेलने
पहुँचे कक्का।

छक्का-चौका
चौका-छक्का,
हुए बेचारे
हक्का-बक्का।

पीकर मट्ठा
खाकर मक्का
‘मैं खेलूँगा’
-बोले कक्का।

जैसे एक
खिलाड़ी पक्का,
चले अकड़ते
ऐसे कक्का।

गेंद लगी
हो गए मुनक्का,
चौका भूले
छूटा छक्का!
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits