Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्मा चौगांवकर |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=पद्मा चौगांवकर
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>आसमान में
बजे नगाड़े,
या बुढ़िया-
दलती सिंघाड़े!
भूरे काले बादल,
जोर-जोर से
पढ़ें पहाड़े।

झर-झर बूँदें,
बरसे मोती,
बुढ़िया अपनी
चकिया धोती!

या फिर-
कोई छोटी बदली,
कक्षा में
पिटकर है रोती!
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits