820 bytes added,
23:49, 6 अक्टूबर 2015 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार= सरला जैन
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>भागा जब सर्कस का शेर
की उसने जंगल की सैर।
मिला उसे गीदड़ मुँहजोर
उसने शीघ्र मचाया शोर।
सुनो शहर से आया जोकर
रिंग मास्टर का यह नौकर।
रहा न अब यह वन का राजा,
चलो बजाएँ इसका बाजा।
सुनकर शेर बहुत शरमाया,
फिर सर्कस में वापस आया।
-साभार: हीरोज क्लब पत्रिका, इलाहाबाद
</poem>