Changes

{{KKCatGhazal}}
<poem>
दरिया का हुस्न छोटे से क़तरे में देखिये
दुनिया बड़ी हसीन है शीशे में देखिये।
दुनिया ये आपकी भी है इसको सँवारिये
अपना भविष्य छोटे से बच्चे में देखिये।
 
उससे बड़ा है कौन दूसरा जहान में
उसका कमाल हुस्न के जलवे में देखिये।
 
शहरों में पास रहके भी सब अजनबी से हैं
पर, मेल-जोल गाँव में कस्बे में देखिये।
 
ओहदे पे आप हों किसी ऊँचे मुकाम पर
नज़दीकियाँ तब दूर के रिश्ते में देखिये।
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits