968 bytes added,
08:48, 13 अक्टूबर 2017 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=दिनेश श्रीवास्तव
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
ये सुवासित रश्मियाँ
किस रोम से जागीं?
अब न जाने कब तलक
मन लहलहाएगा.
कुछ सुवापंखी सपन
उर-गगन पर झूमे,
अब खिलेंगे शीघ्र ही
मृदु-गीत मधुमासी.
एक भूली धुन ने खोली
याद की झोली.
रुक न पाएगी कहीं
अब हृदय की झोली.
आज फिर महकीं
नयन में चम्पई साँसें.
अब निगाहें खोज लगीं
नेह का उद्गम.
(प्रकाशित, विश्वामित्र, कलकत्ता, १९७९)
</poem>