Changes

सिल्विया प्लाथ / परिचय

2,789 bytes added, 08:57, 13 अप्रैल 2023
/* सिल्भिया प्लाथ - परिचय */
====सिल्भिया प्लाथ - परिचय====
'''हिन्दी में'''
 
सिल्विया प्लाथ का जन्म 27 अक्टूबर 1932 को अमेरिका के मैसाचुसिट्स राज्य के बोस्टन शहर में हुआ था।
 
सिल्विया 20 वीं सदी की एक ओजस्वी और बेहद लोकप्रिय कवि हैं। उनकी कविताओं में घनघोर हताशा है, उन्मादी जज़्बात हैं और मौत के लिए जुनूनी दीवानगी है। इनकी कविताओं से गुज़रते हुए यूँ महसूस होता है कि वह संवेदों की अधिकता से घिरी हुई हैं जिससे निकलने के लिए असीम शांति, निश्चेष्टा की वह आग्रही है।
 
इनका जीवन, इनकी कविताएं और अमरीकी समाज में महिलाओं की स्थिति एक — दूसरे से बुरी तरह उलझी दिखाई देती हैं। तीस साल की कमउम्र में इन्होंने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन तब तक साहित्यिक जगत में उनकी क़लम ने अच्छी-ख़ासी धमक बना ली थी।
 
कविता, कथा साहित्य और उपन्यास के क्षेत्र में इन्होंने विपुल साहित्य रचा। कन्फ़ेशन की शैली में कविताएँ लिखने वाली सिल्विया के प्रकाशित कविता संग्रह हैं — द कोलोसस एण्ड अदर पोएम्स, एरियल, थ्री वीमेन : अ मोनोलॉग फॉर थ्री वोयसेज, क्रॉसिंग द वॉटर, विंटर ट्रीज। बेलजार इनकी मृत्यु से कुछ समय पहले प्रकाशित एक अर्ध आत्मकथात्मक उपन्यास है। 1981 में प्रकाशित The Collected Poems में इनकी अप्रकाशित रचनाओं का संग्रह है, जिसे 1982 में मरणोपरांत पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त हुआ।
 
'''नेपाली भाषामा'''
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,594
edits