Changes

घन का गिरि / नामवर सिंह

1,437 bytes added, 14:21, 23 सितम्बर 2024
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नामवर सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatNav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=नामवर सिंह
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatNavgeet}}
<poem>
घन का गिरि, शिखर स्थित रवि
यह सरि वेला !
वन - उपवन सुरभि सजग
मलय वलय बेला !

कनक मेखला - मण्डित
सहस जलद शिखर असित
तरु तरु पर किरन नमित
रंजित खग मेला ?

क्षितिज लग्न नव जलधर
हंस के उगे ज्यों पर
घन की सित लहर लहर
सैकत उर्मि — रेला !

कुहर गन्ध अन्ध पवन
वाष्प धुन्ध उर दर्पण
ईख - हास पर सुबरण
किरन ने उँड़ेला !

शुभ, तब मुखड़ा सुन्दर
दृग में जाता ज्यों तर
मन्द - मन्द त्यों सरि पर
तिरता वह भेला !

खड़ा - खड़ा सरि - तट पर
रोता महुआ झर - झर
पी रहा नयन में भर
मैं तुम्हें अकेला !

जनवरी 1947
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,801
edits