779 bytes added,
17:27, 11 दिसम्बर 2024 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
|संग्रह=
}}
[[Category: ताँका]]
<poem>
1
हवा क्या चली
बिखर गए सारे
गुलाबी पात
मुड़कर देखा जो
मीत कोई ना साथ।
2
किरनें थकीं
घुटने भी अकड़े
पीठ जकड़ी
काँपते हाथ-पाँव
काले कोसों है गाँव।
3
रुको तो सही
कोई बोला प्यार से-
‘मैं भी हूँ साथ’
थामकरके हाथ
सफ़र करें पूरा।
-0-
'''25/10/24'''
</poem>