Changes

{{KKGlobal}}
{{KKLinksForNewUsers}}
[[Category:कविता कोश]]
<br>
* 1. कविता कोश में [[कविता कोश टीम]] की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति अपना नाम नहीं जोड़ सकता। और जब तक रचनाकार का नाम [[रचनाकारों की सूची]] में न जुड़ जाए -तब तक उस रचनाकार की रचनाओं को कोश में शामिल नहीं किया जा सकता। ऐसा कविता कोश की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिये किया गया है। सो, इसलिये यदि आप अपनी स्वयं की रचनाएँ कोश में जोड़ना चाहते हैं -तो अपना नाम कोश में जुड़वाने के लिये आपको [[कविता कोश टीम]] से सम्पर्क करना होगा।
* 2. [[कविता कोश टीम]] अपने विवेक से इस बात का निर्णय करती है कि किसका नाम अभी कोश में जोड़ा जा सकता है और किसका नहीं। हालाँकि यदि आपके आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाता है तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आपकी रचनाएँ अच्छी नहीं हैं। कभी -कभी टीम के पास कार्यभार अधिक होने के कारण भी ऐसे आग्रह स्वीकार नहीं किये जाते हैं। यदि आपका आग्रह स्वीकार नहीं किया जाता है तो आप कुछ महीने प्रतीक्षा करें और यदि सम्भव हो तो कविता कोश के विकास में योगदान दें। कविता कोश के विकास में योगदान देने की अपेक्षा सभी से की जाती है। यह अपेक्षा विशेषकर उन लोगो से की जाती है जिनके नाम उनके स्वयम के आवेदन पर कोश में जोड़े जाते हैं। कविता कोश को आगे बढ़ाने में आप क्या क्या योगदान कर सकते हैं इसके लिये [[नये आगंतुकों का स्वागत|यहाँ देखें]]।
* 6. नीचे लिखी '''शर्तों''' को भी आपको स्वीकार करना होगा:
** कविता कोश में अपनी रचनाएँ संकलित करने के पीछे आपका मकसद अपने नाम को एक और वैबसाइट के ज़रिये इंटरनैट पर फैलाना नहीं होना चाहिये। कविता कोश के को विज्ञापन और प्रसार के माध्यम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिये। कविता कोश ई-पत्रिका नहीं है -यह एक कोश है जिसमें आप अपना पूरा काव्य संकलित कर सकते हैं।** आप (या आपकी ओर से कोई और व्यक्ति) अपनी कम से कम 20 रचनाएँ कोश में जोडेंगे। रचनाएँ हिन्दी यूनिकोड में ही जोड़ी जानी चाहिये।** [[कविता कोश टीम]] आपकी रचनाओं के पन्नों में वर्तनी त्रुटि सुधार करने के साथ-साथ कोश से आपके पन्नों को Delete करने का अधिकार भी रखती है। टीम ऐसा केवल और केवल तब करती है जब रचनाकार की ओर से नियम और शर्तों का पालन नहीं किया जाता।
** कविता कोश के विकास में भाग लेने की आपसे अपेक्षा की जाएगी। अपनी रचनाओं के अतिरिक्त दूसरे कवियों की रचनाओं को भी हिन्दी यूनिकोड में टाइप करके आप कोश के विकास में सहायता कर सकते हैं।
* 7. अपना नाम जोडे़ जाने का आग्रह करने से पूर्व कृपया यह जान लें कि आपका आग्रह अस्वीकार भी हो सकता है -ऐसी स्थिति में भी आप कृपया कोश के विकास में भाग लेते रहें। कविता कोश के विकास के लिये बहुत से लोग स्वेच्छा से बिना किसी स्वार्थ के अपना बहुत सा समय और श्रम लगाते हैं।