Last modified on 15 मार्च 2017, at 13:52

साक्षात्कार / विनोद शर्मा

पृथ्वी:
विराट पुरुष की आंख से
अनन्त शून्य में जो ढुलकी
चीरती हुई-
अंतरिक्ष की उदासीनता
और फिर जम गई
आंसू की वह बूंद

क्या सोचा था उसने?
उस विराट पुरुष ने?
या हुआ था उसका साक्षात्कार
सृजन की पीड़ा से
क्या पता?