Last modified on 11 फ़रवरी 2018, at 15:32

अमृत निर्झरिणी / ज्योत्स्ना शर्मा


नए वर्ष में
शिवसंकल्पमयी
तेजस्विनी- सी
दमको तो दामिनी !
ममतामयी
स्नेह- सिक्त धरणी
अनुरागिनी
प्रेममयी शुचिता
सदा अभया
भव- सिन्धु-तरणी
सन्नारी अहो !
निरंजना हो
अमृत निर्झरिणी
नहीं विकल्प
पूर्ण निष्ठा संकल्प
शुभ्र ज्योति -अरणी !!