Last modified on 18 जुलाई 2008, at 02:20

असह / महेन्द्र भटनागर

बहुत उदास मन
थका-थका बदन !
बहुत उदास मन !

उमस भरा गगन
थमा हुआ पवन
घुटन घुटन घुटन !

घिरा तिमिर सघन
नहीं कहीं किरन
भटक रहे नयन !

बहुत निराश मन
बहुत हताश मन
सुलग रहा बदन
जलन जलन जलन !