Last modified on 9 दिसम्बर 2012, at 20:06

आये दिन उमड़ते / संगीता गुप्ता

आए दिन उमड़ते
झंझा - झकोरों ने
जर्जर भले कर दिया
शरीर
पर अदम्य है
अन्तर्जिजीविषा
आलोकित है मन
आत्मिक उजास से

पाँवो को मिलती है
गति
संकल्प की शक्ति से
अटूट है
यात्रा का नैरन्तर्य