Last modified on 30 अक्टूबर 2019, at 16:47

आराम के जूतम-पैजार में लगे लोगों / कुमार मुकुल

आराम के 
जूतम-पैजार में लगे लोगों
देखो तो - इधर फुटपाथ के पिलर से लगकर
कैसे  'घुघुआ माना' खेल रही है  खुशी

अपने भाषायी हथियार
पावों में डाल  इधर आओ
इनकी बलैयां लो।