Last modified on 17 नवम्बर 2011, at 11:19

आ जा री आ निंदिया तू आ / शैलेन्द्र

आ जा रे आ निंदिया तू आ
झिलमिल सितारों से उतर आँखों में आ सपने सजा

सोई कली सोया चमन पीपल तले सोई हवा
सब रंगा इक रंग में तूने ये क्या जादू किया
आ जा ...

संसार की रानी है तू राजा है मेरा लाडला
दुनिया है मेरी गोद में सोया हुआ सपना मेरा,
आ जा ...

(फ़िल्म ’दो बीघा ज़मीन’ के लिए)