Last modified on 6 अक्टूबर 2020, at 23:30

ऐसा तोता पाला जी / प्रकाश मनु

ऐसा तोता पाला जी,
कहता हमको लाला जी।
मिर्च खिलाओ, मिर्च खिलाओ,
क्यों पिंजरे में डाला जी?
खूब कुरकुरे पापड़ लाओ,
या मोती की माला जी।
बड़ी ठंड है सिलवा दो ना,
कुरता ढीला ढाला जी।
सोने का पिंजरा बनवाओ,
चाँदी का हो ताला जी।
झट पिंजरे से उसे निकाला,
किसी तरह बस टाला जी।