Last modified on 6 दिसम्बर 2011, at 11:04

कितने रँगों में / नंदकिशोर आचार्य

हरे से
और गहरा हरा
पीला कभी ताम्रवर्णी

धीरे-धीरे
मटिया हो जाने तक
जाने कितने रँगों में
तपता हरा

हरा होने को
बारिश एक काफ़ी है

एक बार सिंच जाए
               जो जीवन
रँग कितने रचती है
                  मृत्यु ।

16 नवम्बर 2009