Last modified on 5 दिसम्बर 2011, at 13:24

कुछ तो झाँके / नंदकिशोर आचार्य

औंधा मत रखो
               घड़े को
                रेत पर
—न हो आसार
एक भी बूँद का चाहे

घड़े की दुनिया में
कुछ तो झाँके आकश
—न सही बारिश-सा
धूप और हवा-सा ही सही ।

13 जुलाई 2009
—————————
प्रभात त्रिपाठी की कविता ’पानी’ (एक) की ये पंक्तियाँ पढ़ कर :
’और अपनी प्यास के नसीब में तो
रेत पर औंधा पड़ा एक खाली घड़ा है ।’