Last modified on 8 अगस्त 2020, at 22:24

गधों का बहुमत / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

हाथीजी जब लड़े इलेक्शन,
हुए गधे से पस्त।
इतने थोड़े वोट मिले कि,
हुई जमानत जब्त।

सभी वर्ग के सभी गधों से,
वोट गधे ने पाए।
बड़ी सरलता से चुनाव में,
नंबर वन पर आए।

पशु-पक्षी, इंसान सभी में,
गधे बहुत होते हैं।
इस कारण से गधे हमेशा,
बहुमत में होते हैं।