Last modified on 5 जून 2011, at 16:55

गीतावली अरण्यकाण्ड पद 6 से 10/पृष्ठ 5

(10)
आश्रम निरखि भूले, द्रुम न फले न फूले,
अलि-खग-मृग मानो कबहुँ न हे |
मुनि न मुनिबधूटी, उजरी परनकुटी,
पञ्चबटी पहिचानि ठाढ़ेइ रहे ||

उठी न सलिल लिए, प्रेम प्रमुदित हिए,
प्रिया न पुलकि प्रिय बचन कहे |
पल्लव-सालन हेरी, प्रानबल्लभा न टेरी,
बिरह बिथकि लखि लषन गहे ||

देखे रघुपति-गति बिबुध बिकल अति,
तुलसी गहन बिनु दहन दहे |
अनुज दियो भरोसो, तौलों है सोचु खरो सो,
सिय-समाचार प्रभु जौलों न लहे ||