Last modified on 21 अगस्त 2020, at 21:42

गुड़िया रानी क्या खायेगी? / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

गुड़िया रानी, गुड़िया रानी
क्या-क्या खायेगी?

दाल खायेगी-भात खायेगी,
रोटी खायेगी।
गरम पराँठे कभी-कभी माँ,
से बनवाएगी।
सब्जी के संग चटकारे ले,
लेकर खायेगी।

गरम जलेबी रसगुल्ले भी,
उसको भाते हैं।
आलू मटर प्याज के भजिये,
उसे सुहाते हैं।
आम पुदीना कि चटनी संग,
हँसकर खायेगी।

केले सेब अनार चुकंदर,
मज़ा बहुत देते।
सुबह नाश्ते में गुड़िया को,
रोज़ यही देते।
आज ब्रेड के संग बटर भी,
थोड़ा खायेगी।