Last modified on 22 मई 2018, at 12:14

चाँद / बालकृष्ण गर्ग

धूप सूर्य से लेता चाँद,
हमें चाँदनी देता चाँद।
नाव रात की खेता चाँद,
है तारों का नेता चाँद।

[रचना : 16 मई 1996]